घर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक लडकी को क्राइम ब्रांच KAT ने कैथल से किया तलाश

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा “Operation Smile” के तहत दिए गए दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच KAT की टीम ने घर से लापता नाबालिक लडकी को तलाश करने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नाबालिक लडकी 8 जुलाई अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस थाना एसजीएम नगर में दी गई। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करके लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। लड़की की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच कैट को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिक लडकी का कैथल में होने बारे पता लगाया और उसे सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिक लडकी ने पूछताछ में बताया कि वह परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज थी। जिसके लिए वह घर से बिना बताए निकल गई थी जिसे पुलिस द्वारा तलाश किया गया।



