देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनिल उर्फ तकली वासी राहुल कॉलोनी झुग्गी भाटिया चौक का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने दशहरा ग्राउंड NIT से काबू किया है। आरोपी से मौके पर देसी कट्टा बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टे को 5000/-रु में मथुरा में से करीब 3 महिने पहले खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में भी अवैध हथियार का मामला दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!