320 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में नशा तस्करी में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बंटी डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 320 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को किसी व्यक्ति के लिए बेचता है जिसके लिए उसको 10000/-रु प्रति माह मिलते है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!