2 अलग-अलग मामलों में गांजा बेचने वाले 2 आरोपियों को अपराध शाखाओं की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ और फरीदाबाद को नशा मुक्त बनाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 व क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने नशा तश्करी के मामले में आरोपी आकाश व गौरव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 7 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 व सेक्टर 48 की टीम ने क्रमश: गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों के द्वारा गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश वासी राजीव काँलोनी सेक्टर 56 फरीदाबाद को 450 ग्राम गांजा सहित वैरागी चौक व गौरव वासी गाँव चँदावली बल्लभगढ फरीदाबाद को 315 ग्राम गांजा सहित IMT कम्पनी एरिया से गिरफ्तार किया गया है। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध नशा तस्करी की धाराओं में संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी आकाश से पूछताछ में सामने आया कि उसने 450 ग्राम गांजा टाउन नम्बर 2 से किसी अंजान व्यक्ति से 3000/-रू रुपए में खरीद कर लाया था और आरोपी गौरव से पुछताछ में सामने आया की वह 315 ग्राम गांजा सदर बाजार दिल्ली मे किसी अंजान व्यक्ति से 2500 /-रू रुपए में खरीद कर लाया था आरोपियो के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई है।



