केबल चोरी के मामले में अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की चोरों पर लगातार कार्रवाई की जारी है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने बीएसएनएल की कॉपर केबल चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएनएल, फरीदाबाद से पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि कोई नामालुम बार-बार सेक्टर 15A-सेक्टर, 16A डिवाइडिंग रोड पर बीएसएनएल कॉपर केबल काट कर केबल चोरी कर रहा है। जिस शिकायत पर थाना सैंट्रल फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए आलोक (32) वासी नोएडा, उतर प्रदेश, कार्तिक (25) वासी सेक्टर-133 नोएडा उतर प्रदेश व शाकिब (19) वासी वेलकम कालोनी, शाहदरा दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित एक साथ नोएडा में रहते हैं। वे मुख्य आरोपितों के साथ रात के समय जेसीबी व कैंटर के साथ फरीदाबाद आए थे और सेक्टर 15, 16 फरीदाबाद में केबल को काटकर गाड़ी में भरकर ले गए थे। आरोपितों ने अक्टूबर माह में तीन बार रात के समय मुख्य आरोपितों के साथ केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिनके बदले उन्हें पैसे दिए गये थे।

आरोपी शाकिब व आलोक को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया वहीं कार्तिक को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!