गोदाम से स्टील शीट कर दी गायब, मैनेजर सहित 2 गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने वारदात में प्रयोग पिक-अप गाडी की बरामद

फरीदाबाद : थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में स्थित एक फर्म के गोदाम से स्टील शीट के गबन के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहित उर्फ उग्रभान निवासी गांव भिलावली, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-18, फरीदाबाद तथा लवकुश निवासी गांव मीरपुर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने रोहित को 28 जून को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ पर आरोपी लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि रोहित कंपनी के गोदाम परक्ष मैनेजर के रूप में कार्यरत था और उसकी जिम्मेदारी माल की देखरेख तथा लोडिंग करवाने की थी। वह आरोपी लवकुश वाली गाड़ी में बिल में दर्ज मात्रा से अधिक स्टील शीट लोड कर बाहर भिजवा देता था। लवकुश के अपने गाड़ी मालिक व रोहित के बीच कंपनी का माल अवैध रूप से बाहर निकालने और बेचने की योजना बनी थी।
बता दें कि योगेश डागर, निवासी गांव धतीर, पलवल ने पुलिस को भी शिकायत में बताया कि वह जय बालाजी कॉयल एंड प्लेट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रीराम स्टील मार्ट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 27 जून 2026 को कंपनी के दैनिक स्टॉक का मिलान करने पर पता चला कि सेक्टर-59 स्थित गोदाम में CR एवं GP (0.8MM X 4) स्टील शीट का माल कम है। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।



