लेडी हार्डिंग अस्पताल में 38 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए !

नई दिल्ली ! अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। केंद्र सरकार के लेडी हार्डिंग अस्पताल में सोमवार को 38 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 5 डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के लोग हैं। 5 दिन पहले अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित जांच की गई थी। इन स्वास्थ्य कर्मियों में से एक डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। उसके बाद पूरे स्टाफ का टेस्ट करवाया गया। उसमें से 38 स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 5 डॉक्टर भी शामिल हैं। सभी को लक्षणों के आधार पर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इनके संपर्क में आए सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सभी के परिजनों को जांच कराने के लिए बोल दिया गया है। इस मामले में अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ एन एन माथुर का कहना है कि की सभी 38 स्वास्थ्य कर्मी नहीं है। इसमें कुछ दूसरे लोग भी हैं। जिनका नाम गलती से इस सूची में जुड़ गया है।

अब तक करीब 1400 स्वास्थ्य कर्मी हुए कोरोना से संक्रमित : दिल्ली में विभिन्न अस्पतालों में अब तक करीब 1400 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा एम्स के है। एम्स में अब तक 697 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32 रेजिडेंट डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें क अधितकर का इलाज एम्स झज्जर में चल रहा है। इसके अलावा एम्स में तीन कर्मचारियों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। वहीं, अन्य 37 अस्पतालों में भी 700 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल के 120 बाबू जगजीवन राम अस्पताल के 103 और हिन्दुराव अस्पताल में 20 स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया का कहना है कि एम्स में अधितकर स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से बाहर संक्रमित हुए हैं। यह सभी अस्पताल आने-जाने के दौरान संक्रमित हुए हैं। इनमें कोरोना के रेड जोन से आने वाले अधिक कर्मचारी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!