शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 34.05 लाख रुपये की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले साइबर ठगों पर शिकंजा कसते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने 2 खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितो की पहचान विपिन(40) वासी बादशाहपुर गुरुग्राम व आकाश(37) वासी दौलताबाद गुरुग्राम के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 17 अगस्त 2025 को वह फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसे स्टॉक मार्केट से संबंधित एक मास्टर क्लास का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन के माध्यम से वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया।

व्हाट्सएप ग्रुप में साइबर ठगों द्वारा शेयर मार्केट में निवेश करने तथा कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों द्वारा भेजी गई जानकारी और झूठे लाभ के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 34,05,000 रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो उसे रकम वापस नहीं मिली। इस प्रकार पीड़ित के साथ कुल 34.05 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित विपिन ने खाताधारक गुड्डू से खाता लेकर आगे आकाश को दिया था व आकाश ने यह खाता आगे ठको को दिया था, दोनों आरोपित प्रोपर्टी डिलिंग का काम करते है। राजमोहन बी.एस.सी व अंकित 12वीं पास है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट, ट्रेडिंग अथवा निवेश से संबंधित किसी भी अनजान विज्ञापन या व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप के झांसे में आकर पैसे निवेश न करें। निवेश करने से पहले संबंधित संस्था और ऐप की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने वाले साइबर ठगों से सावधान रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!