जिला उपायुक्त के साथ डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ यमुना व उसके आसपास के एरिया का किया निरीक्षण

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस का आमजन से अनुरोध है कि यमुना के आसपास संभलकर रहें और पुलिस व प्रशासन को जलस्तर के बारे में समय-समय पर सूचित करते रहें ताकि प्रशासन आपको तुरंत सहायता पहुंचा सके

फरीदाबाद यमुना भारी बारिश के चलते यमुना नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर जिला उपायुक्त विक्रम सिंह और डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने यमुना व उसके आसपास के एरिया का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ एसीपी देवेंद्र सिंह, एसडीएम परमजीत चहल, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आरके बत्रा, कार्यकारी अभियंता बीएस रावत, राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने यमुना नदी के साथ लगते गांव बसंतपुर, महावतपुर, किडावली, पल्ला, भूपानी, व मंझावली में पहुंचकर यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर की समीक्षा की। इस दौरान आसपास के गांव के सरपंच नंबरदार सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यमुना में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और यमुना के आसपास के एरिया में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है ताकि समय पर हालातों का जायजा लिया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से आमजन से अनुरोध है कि वह यमुना के पास बहुत संभल कर रहे। ग्राम वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह पशुओं का ध्यान रखें कहीं वह यमुना के पास न चले जाएं और प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों पर ही रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से ग्राम वासियों के खाने पीने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ता हुआ जलस्तर आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है इसलिए गांव के यमुना के जल स्तर की निगरानी रखें और समय-समय पर पुलिस व प्रशासन को जल स्तर के बारे में सूचना देते रहें ताकि प्रशासन उनकी तुरंत मदद कर सके। गांव से दूर यमुना तट के आसपास जो व्यक्ति खेतों में रह रहे हैं वह अपने पशुओं और सामान को लेकर यमुना तट से दूर चले जाएं। पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और वह आमजन की सुरक्षा के पुलिस का कर्तव्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!