वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर 19 फरीदाबाद में आकाश वासी पल्ला फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 28 मई को शाम 7:30 I Love Fitness जिम सेक्टर 19 के बाहर मोटरसाईकिल को खड़ा किया था। जिम करने के बाद जब उसने वापिस आकर देखा तो को नामपता ना मालुम व्यक्ति मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर पुलिस थाना ओल्ड़ फरीदाबाद में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना ओल्ड़ फरीदाबाद ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चिन्टू वासी गांव अरखणंडा जिला हाथरस उ.प्र. हाल सेक्टर 19 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी ने आर्थिक तंगी के चलते मोटरसाईकिल को बेच कुछ पैसे कमाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

बरामदगी के लिए आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!