शौचालय में अंडों का मजा लीजिये

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 19 दिसंबर। जरा चौंकिए मत! गुरुग्राम में सब कुछ संभव है! आखिर गुरु द्रौण की धरती है! इस का नाम भी इसलिए गुरुग्राम रखा गया! जो काम कहीं ना होता हो वो यहां हो सकता है! गुरुग्राम कूड़ा ग्राम के तौर पर विश्व भर में अपना परचम लहरा रहा है क्यों कि यहां से कूड़े कर्कट के पहाड़ों से भिन्न-भिन्न पद्धार्थ बना कर पूरे विश्व में भेजे जायेंगे! बताइये इस में पत्रकारों का क्या कसूर है! पत्रकार तो वैसा ही लिखेंगे जैसा पायेंगे!

चलिये! अब आते हैं असली मुद्दे पर! असली मुद्दा यह है कि गुरुग्राम के ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स स्थित शौचालय के केयर टेकर रूम में एक अंडे की दुकान छापे के दौरान पकड़ी गई! है ना ये हैरानी वाली बात! मेयर मधु आजाद ने जब शहर के कई शौचालयों का अचानक दौरा किया तो इस उक्त शौचालय में चलाई जाने वाली अंडे की दुकान पकड़ी गई! दौरे के दौरान मेयर ने देखा कि कई शौचालयों के ताले लगे हुए है व कई शौचालयों के पास गंदगी की भरमार है!

इस बात यह सत्य साबित होता है कि कुछ दिन पहले हमारे न्यूज पोर्टल ‘‘जनता की आवाज़’’ ने जो खबर जैन बारादरी के पास सार्वजनिक शौचालय में पलंग लगा कर ताश व जुआ खेलने व वहां पर कार्यरत सफाई कर्मचारी के द्वारा शराबियों का अड्डा बनाने की लगाई थी व उस अड्डे को खत्म करवाने में ‘‘जनता की आवाज़’’ न्यूज पोर्टल के ब्यूरो चीफ मदन लाहौरिया का प्रयास पूर्णतया सफल रहा! यह प्रयास हमारी एक शुरुआत थी और पूरे गुरुग्राम शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में जहां जहां पर भी ऐसी बदहाल स्थिति होगी हमारा वहां वहां पर पूरा सहयोग मिलेगा! गुरुग्राम शहर के प्रशासनिक अधिकारीयों व सत्तासीन नेताओं के लिए बड़ी शर्म की बात है कि विश्व भर में अपने नाम का परचम लहराने वाले गुरुग्राम शहर के शौचालयों में इतने गंदे व घटिया काम होते हुए भी भाजपा सरकार सोई रही! यह बड़ी कमाल की बात है कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार के राज में इस प्रकार के घृणित कार्य होते रहे और यहां के भाजपा विधायक व मंत्री तथा पार्षद गहरी नींद में सोये रहे!

लोगों को शक है कि कहीं शौचालयों के इस भ्रष्टाचार में भाजपा के स्थानीय नेता व पार्षद तो शामिल नहीं है! यह शक जनता का सच्चा भी हो सकता है क्यों कि जब इस खबर के लेखक व ‘‘जनता की आवाज़’’ न्यूज पोर्टल के पत्रकार मदन लाहौरिया ने जैन बारादरी के पास स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय के अंदर पलंग जाने पर खबर लगाई और वहां के शराब व जुए के अड्डे के खिलाफ कार्यवाही करवाई तो वहां के कर्मचारियों व बहुत से तथाकथित राजनैतिक ठेकेदारों को काफी तकलीफ हुई थी व मदन लाहौरिया को धमकी भी दी गई! इस बात से यह साबित होता है कि गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था की नाकामी व सार्वजनिक शौचालयों के भ्रष्टाचार तथा कूड़े कर्कट के धंधे में भाजपा के स्थानीय नेताओं व पार्षदों का बहुत बड़ा हाथ है! पत्रकार मदन लाहौरिया ने जब जब भी इस प्रकार के जनहित में मुद्दे उठा कर खबरें लिखी तो उन्हें कभी कांग्रेस का दलाल कहा गया तो कभी भाजपा विरोधी कहा गया! कटु सत्य तो यह है कि पत्रकार मदन लाहौरिया 72 साल के आरएसएस संस्कारित परिवार से है और स्वतंत्रतासेनानी पिता का पुत्र है तथा लेखनी से कभी समझौता नहीं किया व हमेशा जनहित में लिखा है! ऐसी खबरे पाठकों को हमेशा मिलती रहेंगी!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!