भोजपुरी अवधी समाज के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

  • प्रदीप गुप्ता बने प्रचार मंत्री

फरीदाबाद, 29 अगस्त। शहर की प्रतिष्ठित संस्था भोजपुरी अवधी समाज के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। यह चुनाव डबुआ कालोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज धर्मशाला में आयोजित किए गए। चुनाव अधिकारी पं. रमाकांत तिवारी की देख-रेख में आयोजित किए गए। जिसमें सर्व सम्मति से दो वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर रघुबर दयाल एवं कार्यवाहक बद्री प्रसाद चुने गए।

संस्था के संस्थापक सदस्य एवं प्रचार मंत्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि महामंत्री के रूप में नरेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामसेवक शाह, उपकोषाध्यक्ष मेघनाथ, उपाध्यक्ष हरि नारायण दूबे, रामलच्छन यादव, संयुक्त सचिव के रूप में एडवोकेट अजय सिंह, चन्द्रशेखर यादव, संगठन मंत्री रामप्रीत, विनोद गुप्ता को चुना गया है।

प्रदीप गुप्ता

श्री गुप्ता ने बताया कि आज सम्पन्न हुए चुनाव की नव गठित कार्यकारिणी दो वर्षों के लिए चुनी गई है। संस्था लगातार सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर लगाए जाते है। आम जन के लिए संस्था की धर्मशाला सर्व समाज के कार्यों के लिए उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!