भाजपा के बडख़ल कार्यालय पर हुआ त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

फरीदाबाद : बडख़ल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विधायिका सीमा त्रिखा के कार्यालय पर त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश महा जनसंपर्क प्रमुख संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व बडख़ल विधायिका सीमा त्रिखा सम्मेलन में उपस्थित रहे।

सभी त्रिदेव कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए जी-जान से मजबूत करने और जनता को भाजपा की नीति और नीयत की जानकारी देकर अधिक से अधिक पार्टी के पक्ष में वोट करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी को इस बात की जानकारी दी गई कि किस प्रकार हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाना है ताकि पार्टी कि नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की मोदी सरकार एवं हरियाणा राज्य की मनोहर सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों का वर्णन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ लेकर सबका विकास कर रही है। सभी वर्गों के लोगों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास और अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रत्येक व्यक्ति के हित में कार्य किया है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों में बौखलाहट है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मस्तिष्क विश्व पटल पर गर्व से ऊंचा हुआ है तथा देश में रामराज की स्थापना हुई। आज देश और प्रदेश दोनों प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। ऐसा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की वजह से संभव हो पाया है।

इस अवसर पर भारती भाकुनी, प्रभारी एन.एच. मंडल, मानसिंह, प्रभारी बडख़ल मंडल, मनोज वशिष्ठ, प्रभारी मेवला मंडल, हरिन्द्र भड़ाना, जिला सचिव, संजय अरोड़ा, अमित अहूजा, सतेन्द्र पाण्डेय, हरीश खटाना, सभी शक्तिकेन्द्र पालक, प्रमुख बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एवं मण्डल अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!