जिला खेल कराटे संघ फरीदाबाद का चुनाव सम्पन्न हुआ

फरीदाबाद, 2 जुलाई। सेक्टर 24 होटल हाऊडी में जिला खेल कराटे संघ का चुनाव का आयोजन हुआ। जिसमें फरीदाबाद जिले से 50 कराटे मास्टरों ने हिस्सा लेकर वोटिंग हुई। वोटिंग के आधार पर पदाधिकारी नियुक्त हुए और विजय हासिल किया। पदाधिकारी के नाम कराटे मुख्य तकनीकी निर्देशक गंगेश तिवारी, चीफ लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुरेंद्र खोड़ीवाल, एडवाइजर अवधेश कुमार, अध्यक्ष अमरीश सिंह, उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, महासचिव सलमान अली, डायरेक्टर सचिन कुमार, सचिव नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर वर्मा, चिकित्सा विभाग डॉक्टर गीता गिरी, चुनाव की अध्यक्षता भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि प्रणव शुक्ला, भाजपा नेता राष्ट्रीय पहलवान अंगद चौरसिया एवं समाजसेवी सी के राय ने की।

इस दौरान गंगेश तिवारी ने कहा कि हम संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। चुनाव सभा को संबोधित करते हुए प्रणव शुक्ला ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!