फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल व 3 कारतूस बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 2 देसी पिस्टल व 3 कारतूस बरामद किए है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुनील(23) वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद को 1 देसी पिस्टल व एक कारतूस सहित मुजेसर एरिया से व क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने कुलदीप(20)वासी गांव सिडौला फरीदाबाद को 1 देसी पिस्टल व 2 कारतूस सहित टीकावली मोड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!