अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार
अलग-अलग मामलों में अपराध शाखाओं की टीम ने किये 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वालों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले 3 आरोपियों को 3 देसी कट्टा सहित व हथियार उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सुत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अबजद वासी गाँव गिज्रोली जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल आदर्श कॉलोनी को राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद से देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है, साथ ही सलमान वासी आदर्श नगर को इसी मामले में अवैध हथियारों प्राप्त करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
वहीं क्राईम ब्रांच AVTS की टीम ने प्रिंस वासी गाँव भुपानी को गुरुग्राम नहर गाँव फतेहपुर तगा के पास से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच बार्डर की टीम ने मकराना सिंह वासी गांव आहीर खेड़ी रंगवासा जिला इंदौर मध्यप्रदेश हाल झुग्गी एरिया नजदीक ओल्ड रेलवे स्टेशन, फ्रेंड्स कॉलोनी फरीदाबाद को दुर्गा बिल्डर नियर शराब ठेका के पास से एक अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने अमन वासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के एक मामले में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियो को पुछताछ के बाद माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।



