फरीदाबाद पुलिस ने 1 दिन मे रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 1320 वाहन चालकों के चालान काटकर लगाया 6.60 लाख रुपए का जुर्माना किया

– काटे गए 1320 चालान में 880 रॉन्ग साइड ड्राइविंग व रॉन्ग लेन चेंज के 440 चालान शामिल है

– वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह ट्रैफिक नियमों को पालन करें अन्यथा चालान किया जायेगा। रॉन्ग साइड ड्राइविंग और रॉन्ग लेन चेंज करने का यह अभियान जारी रहेगा।

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा एवं आईजी ट्रैफिक हरियाणा के निर्देशानुसार डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के मार्गदर्शन व एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस ने रॉन्ग लेन तथा रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गलत दिशा व लेन बदलने वाले 1320 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस ने हाईवे पर गलत लाइन में ड्राइविंग करने वालों को लेकर अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान नेशनल हाईवे-19 पर एसीपी रैंक के अधिकारियों की देखरेख में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गलत लाइन में ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि हरियाणा के कई जिलों में यह अभियान 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इसी के तहत फरीदाबाद में भी गलत लाइन में ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। इस दौरान उनको समझाया भी जा रहा है कि वह अपनी लाइन में ड्राइव करें। पुलिस की तरफ से रॉन्ग साइड आने जाने वाले लोगों के भी चालान किए गए। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गलत लाइन में वाहन चलाने वाले 1320 वाहन चालकों के चालान काटकर 6.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। काटे गए इन चालानों में रॉन्ग साइड के 880 तथा रॉन्ग लेन के 440 चालान शामिल है।

वाहन चालकों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मियों ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है जिसमें कई व्यक्तियों की जान तक चली जाती है। इसलिए सभी वाहन चालक अपनी दिशा तथा अपनी लाइन में गाड़ी चलाएं ताकि अपने तथा अपने साथ चलने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके। पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताते हुए यातायात नियमों का अनुसरण करने के लिए जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!