टेलिग्राम टास्क के नाम से 5.50 लाख रुपए से अधिक की ठगी

साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता धारक व खाता उपलब्ध कराने वाले को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में टेलिग्राम टास्क के नाम पर धोखाधडी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आरोपी भुराराम (25) व सागर (20) वासी लोहावट जिला फलौदी राजस्थान को लोहावट जिला फलौदी से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में सेक्टर-3 वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसके व्हाट्सएप पर टास्क पूरा करके पैसे कमाने का मैसेज आया। फिर उसके पास ठगों ने कुछ होटल के रिव्यू करने के लिए लिंक भेजे, जिनपर रेटिंग करने के बाद ठगों ने उसके खाता में 120 रू डाल दिए। फिर ठगों ने उसे टेलिग्राम से जोडा और कहा कि आगे के टास्क के लिए पैसे देने होंगे। शिकायतकर्ता ने टास्क करने शुरू किये। उसको 1,28,000/- रू का टास्क दिया, जिसके बदले 2,56,000/-रू मिलने को कहा गया। टास्क पूरा करने के बाद ठगों ने उसे बोला कि उसने टास्क पूरा करने में गलती कर दी है, जिसको ठीक करने के लिए 2,18,000/-रू और देने होगे, शिकायतकर्ता ने लालच में आकर पैसे ठगों के पास भेज दिए। जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकालने के लिए बोला तो ठगों ने अंकाउट फ्रिज होने बारे बतलाया और 2,60,260/-रू देने को कहा शिकायतकर्ता के मना करने के बाद 1,30,160/-रू भेजने को कहा, जो शिकायतकर्ता ने ठगों के पास भेज दिए। ऐसा करके उसके साथ कुल 5,64,930/-रू की ठगी हुई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में शिकायत दर्ज की गई।

आरोपी भुराराम ने पुछताछ में बताया कि वह खाताधारक है जिसने अपना खाता कमीशन के लालच मे आकर अपने पडोसी सागर को दे दिया था। वहीं सागर ने कमीशन पर आगे किसी और को दे दिया था। भुराराम B.A फाईनल ईयर व सागर B.A द्वितीय वर्ष में पढाई कर रहा है। खाते मे ठगी के कुल 2 लाख 18 हजार रुपये आए थे।
दोनों आरोपियो को आगामी पुछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!