टेलिग्राम टास्क के नाम पर 4,30,790/- रु की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त साइबर अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में टेलीग्राम टास्क के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-18, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 26 नवम्बर 2024 को उसे व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने बारे मैसेज प्राप्त हुआ। फिर ठगों ने उसके पास एक लिंक भेज और उसे टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा दिया। जहां पर उसको टास्क पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उसे कुछ टास्क दिये गये, जिसके बदले उससे टास्क के नाम पर 4,30,000/-रू ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए विश्वास (25) व पंकज (21) वासी गांव बालधव कला जिला रेवाडी को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि विश्वास ने नितेश का खाता लेकर पंकज को दिया था और पंकज ने खाता को आगे ठगों को दे दिया था। दोनों आरोपी 12th पास है तथा प्राईवेट जॉब करते है। नितेश को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!