विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया गया नि:शुल्क मेडिकल चेकअप तथा नशा मुक्ति कैंप

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा फरीदाबाद संजय एंक्लेव द्वारा फ्री मेडिकल व नशा मुक्ति कैंप का आयोजन किया गया! फ्री मेडिकल चेक अप कैंप लोटस हॉस्पिटल फरीदाबाद के सौजन्य द्वारा लगाया गया! कैंप की शुरुआत सुप्रीम डॉक्टर परमात्मा की याद से की गई! कैंप में आए हुए डॉक्टरों का तिलक और बैच द्वारा स्वागत किया गया! स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका ब्रम्हाकुमारी ज्योति जी ने कैंप में आए हुए सभी मरीजों के मंगल स्वास्थ्य की कामना की! उन्होंने सभी को बीमारियों के कारण से अवगत कराया!

उन्होंने कहा हमारे अंदर जो नेगेटिविटी है वही हमारे तन और मन में रोग पैदा करता है, इसलिए उन्होंने बताया कि हमें तन के रोग के साथ-साथ मन के रोगों का भी इलाज करना चाहिए! उन्होंने लोटस हॉस्पिटल से आए हुए सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया!
कैंप में आए हुए डॉ. पिंकी ने सभी को स्वस्थ रहने के टिप्स बताएं! उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना चाहिए हम कहीं भी जाएं हमें मास्क का प्रयोग करना चाहिए! अपने आसपास का वातावरण हम साफ सुथरा रखें! भोजन भी शुद्ध खाएं ! कैंप में सुप्रीम सर्जन परमात्मा की याद में समस्त विश्व की मनुष्य आत्माओं के तन और मन की स्वस्थ और सुखी रहने के शुभ संकल्प के साथ दीप प्रज्वलन किया गया!

इस कैंप में शुगर, बी.पी. फ्री चेक किया गया और डॉक्टरों का परामर्श भी निशुल्क रहा! इसके साथ साथ अन्य प्रकार के चेकअप पर डिस्काउंट भी दिया गया! कैंप में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया तथा इसके साथ नशा मुक्ति के लिए लोगों को फ्री दवाइयां बाटी गई ! सैकड़ों लोगों ने नशा छोड़ने का संकल्प किया! कैंप के अंत में सभी डॉक्टरों को ईश्वरीय सौगात भी दी गई!



