सोहम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क दवा वितरण, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सेनेटरी पैड वितरण का कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : सोहम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क दवा वितरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, एवं सेनेटरी पैड वितरण का कार्यक्रम गांव मिर्जापुर सेक्टर 74 में आयोजित किया गया। सोहम चैरिटेबल ट्रस्ट की फाउंडर प्रतिमा गर्ग को-फाउंडर इशिता गर्ग ने डॉक्टर सविता मलिक के साथ मिलकर आए हुयीं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी एवं मौके पर स्वास्थ्य की जांच भी की गई, आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उसके उपरांत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए वह नियमित समय पर जांच करवाते रहने के लिए सभी महिलाओं को प्रेरित किया।

वहीं उपस्थित रोटरी क्लब संस्कृति की प्रधान सुनीता विज, अलका सिंघल ने बताया कि रोटरी क्लब का निरंतर प्रयास रहता है कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनी रहे जिसमें विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभियान लंबे समय से हम लोग चला रहे हैं और आगे भी हमारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम करते रहेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश (भोलू) जिलाध्यक्ष बैरागी स्वामी समाज मिर्जापुर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता शर्मा, सेक्टर 7 और 10 के प्रधान वासुदेव अरोड़ा, रोटरी क्लब से सुनीता विज, अलका सिंघल, राहुल गर्ग, तत्व गर्ग, जागृति आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का फूल माला वह बुके देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम के अंत में मलिक हॉस्पिटल से डॉक्टर सविता मलिक के साथ आए हुई पूरी टीम का व अन्य सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!