गुजरात के वडोदरा में हुई इंडिया नेपाल के बीच इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया

फरीदाबाद : 18-19 जनवरी को गुजरात के वडोदरा में हुई इंडिया नेपाल के बीच इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया ! फरीदाबाद के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे कराटे के काता और कुमिते(फाईट) 2 इवेंट हुए जिसमे 15 गोल्ड मेडल,6 सिल्वर मेडल, और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीत कर फरीदाबाद हरियाणा का नाम रोशन किया !

कोच नासिर हुसैन ने बताया कि जूनियर वर्ग 20 किलो मे आर्यन राय ने काता में सिल्वर और कुमिते में गोल्ड मेडल जीता, मयंक ने सब जूनियर वर्ग 35 किलो में काता में गोल्ड मेडल और कुमिते में गोल्ड मेडल जीता, गौरव यादव ने 12 वर्ष 40 किलो वर्ग में काता में गोल्ड मेडल और कुमिते में गोल्ड मेडल जीता, अक्षत ने 11 साल 35 किलो में काता में ब्रांच और कुमिते में ब्रॉन्ज मेडल जीता, प्रथम ने 11 साल 50 किलो में काता में ब्रांच मेडल कुमिते में ब्रांच मेडल जीता, यशिका ने 12 साल वर्ग 40 किलो में काता में ब्रांच और कुमिते में गोल्ड मेडल जीता, हिमांशी ने 13 साल 40 किलो वर्ग में काता में सिल्वर और कुमिते में सिल्वर मेडल जीता, साक्षी ने 13 साल वर्ग 55 किलो भार में काता में गोल्ड मेडल कुमिते में गोल्ड मेडल जीता, ओशी ने 15 साल वर्ग 40 किलो में काता में गोल्ड और कुमिते में भी गोल्ड मेडल जीता, भविष्य ने 14 साल 60 किलो में काता में ब्रांच मेडल और कुमिते में सिल्वर मेडल जीता, सिराजुद्दीन ने 16 साल वर्ग 55 किलो में काता में ब्रांच और कुमिते में सिल्वर मेडल जीता, उदय नागर ने 18 साल 55 किलो भार में काता में गोल्ड मेडल कुमिते में गोल्ड मेडल जीता, साहिल नागर ने 18 साल से ऊपर 75 किलो में काता में गोल्ड और कुमिते में सिल्वर मेडल जीता, और 18 साल से ऊपर नाइदा ने 18 साल से ऊपर 50 किलो में काता में गोल्ड कुमिते में गोल्ड मेडल जीता ! फरीदाबाद पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!