शराब ठेके का प्रबंधक और कर्मचारी गिरफ्तार !

ऋषिकेश, 8 मई ! यहां रानीपोखरी में अंग्रेजी शराब के ठेके में नियुक्त प्रबंधक और कर्मचारी को लॉकडाउन के नियमों और सामाजिक दूरी का पालन न करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रानीपोखरी के पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि अंग्रेजी शराब के ठेके पर अनावश्यक भीड़ एकत्र होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने देखा कि दुकान में नियुक्त प्रबंधक और कर्मचारी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए किसी भी प्रकार की साफ-सफाई तथा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था।

इस पर पुलिस ने प्रबंधक संजय जायसवाल एवं कर्मचारी नीरज राजपूत के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 188/269/270 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 व महामारी अधिनियम की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!