डीपीएस गे्रटर फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया नए साल का जश्न

फरीदाबाद : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद व डीपीएस सूरजकुंड के स्टाफ व प्रबंधन सदस्यों ने धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने की।

इस अवसर पर कई खेलों का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी ने नववर्ष पर पहले से और बेहतर करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल डा.बिंदु शर्मा ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि टीम वर्क पर जोर दिया। उन्होंने सामूहिक रूप से यदि कोई काम किया जाए तो कोई भी मुश्किल काम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नया साल, नई सोच, नया उत्साह लेकर आता है। ऐसे में नववर्ष में डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद व डीपीएस सूरजकुंड के सभी विद्यार्थी यह संकल्प लें कि वह नए साल में नई उपलब्धियों को हासिल कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर सभी ने नए साल के जश्न का जमकर लुत्फ उठाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!