इंडियन प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन की लीगल टीम की मीटिंग आयोजित

फरीदाबाद, 30 अप्रैल। इंडियन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के लीगल टीम की मीटिंग का आयोजन सैक्टर-9-10 की डिवाईडिंग रोड़ स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। इंडियन प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप गुप्ता के दिशा-निर्देशन में मीटिंग आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से इंडियन प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार डॉ तरुण अरोड़ा एडवोकेट, डॉ मनसा पासवान एडवोकेट, डॉ लक्ष्मण दास एडवोकेट व ग्रिविएंस बॉडी के उपाध्यक्ष भूपेंद्र एवं संयुक्त सचिव रईस खान, अनुपम दत्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर इंडियन प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के दो माह के कार्य व शिकायतों पर चर्चा कर उनके निवारण किया गया। जिस पर श्री अरोड़ा ने बताया कि संस्था के किसी पदाधिकारियों के खिलाफ यदि किसी को कोई शिकायत है तो वह मौखिक व लिखित तौर पर लीगल टीम को दें। साथ ही दो माह में इंडियन प्राईवेट स्कूल एसोसिाएशन ने जो शिक्षा जगत के लिए अच्छे कार्य किए है, उन पर भी चर्चा की गई तथा मौके पर शिकायतों का निवारण भी किया गया।



