भारत टेक एक्सपो 2026 में उद्योग जगत का जनसैलाब, दो हजार आगंतुकों से गूंजा आयोजन स्थल

फरीदाबाद । एआईओएफएम द्वारा आयोजित भारत टेक एक्सपो 2026 के दूसरा दिन अभूतपूर्व उत्साह, नवाचार और उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी के साथ बेहद सफल रही। प्रदर्शनी स्थल पर 2000 से अधिक आगंतुकों की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक बड़े औद्योगिक उत्सव का रूप दे दिया।
दिनभर चले कार्यक्रमों में औद्योगिक एवं श्रम कानूनों पर उच्च स्तरीय सेमिनार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें क्षेत्रीय भविष्य निधि इंफोर्समेंट ऑफिसर नीलेश कुमार व रिद्धि, ईएसआईसी निदेशक विवेकानंद एवं उप श्रम आयुक्त अजयपाल डूडी, एएलसी दीप्ति एवं अनुज जैसे वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर उद्योगपतियों और उद्यमियों को महत्वपूर्ण कानूनी एवं प्रशासनिक पहलुओं की गहन जानकारी दी।

इसी क्रम में पावर ग्रिड द्वारा वेंडर डेवलेपमेंट प्रोग्राम ने एमएसएमई सेक्टर के उद्यमियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोले और उन्हें सरकारी योजनाओं एवं प्रक्रियाओं से रूबरू कराया।
कार्यक्रम का सबसे चर्चित और ऊर्जावान क्षण रहा देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मुकेश कपूर का प्रेरणादायक सत्र रहा। जिसमें हॉल पूरी तरह खचाखच भरा रहा। उनके विचारों ने युवाओं और उद्योगपतियों में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार किया।
इस दौरान एआईएफओएम नेशनल अवार्ड 2025-26 के अंतर्गत 25 उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया गया, जो उनके नवाचार, समर्पण और उद्योग क्षेत्र में योगदान की सराहना का प्रतीक रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस डॉ.एन.सी. वाधवा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश की औद्योगिक प्रगति को गति देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एआईएफओएम एवं टे्रड इंडिया की सराहना करते हुए इसे एक उत्कृष्ट पहल बताया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर ने घोषणा की है कि अगले वर्ष यह एक्सपो और भी बड़े एवं भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष 148 प्रदर्शकों ने भाग लिया और 3000 से अधिक बिजनेस विजिटर्स ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दो दिनों के इस भव्य आयोजन में कुल 8 सेमिनार आयोजित किए गए तथा 67 बी 2 बी मीटिंग्स सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिससे व्यापारिक संभावनाओं को नई दिशा मिली। पहले दिन आयोजित हास्य कवि सम्मेलन ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया और आयोजन में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
अंत में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल लगाने वाले प्रदर्शकों को मेमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शकों एवं आगंतुकों ने इस एक्सपो को न केवल उपयोगी बल्कि एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बताया।
कार्यक्रम में मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड से हृदयानंद हृदया तथा पावर ग्रिड से अश्वनी कुमार व उनकी टीम ने भी उद्यमियों को आगे बढऩे के टिप्स दिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर डी वर्मा, जी एस त्यागी, डी के मिश्रा, आई सी जैन, हेमंत शर्मा, सुनील जैन, वी के गुप्ता, विवेक अग्रवाल, आदर्श कपूर, वीर भान शर्मा, नवीन बंसल, संदीप नागर, राजीव लाल, अशोक कुमार सेन, महेंद्र अरोड़ा, शैलेंद्र सिंह, उमेश गुलाटी, पंकज खिल्लन, जितेंद्र यादव, सवाई सिंह राजपुरोहित, प्रदीप चौधरी, अरुण अरोड़ा, शिव राम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, जगदीश चंद्र, प्रदीप गोस्वामी, प्रभाकर शुक्ला, के के मिश्रा, राज श्रीवास्तव, प्रवीण ग्रोवर, मुकेश पांडे, मनीष मल्होत्रा, मोहम्मद नौशाद, आकाश कपूर, सार्थक चौधरी, वकील सैफी, रफी अहमद सैफी, परवीन कपिल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर कपूर व राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार चौधरी ने की।



