लूट के मामले में 20 साल से फरार सजा याफ्ता आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 और डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 और डीएलएफ की टीम ने लूट के मामले में 20 साल से फरार सजा याफ्ता आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रमेश है आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव मालव का तथा वर्तमान में महेन्द्रगढ़ जिले के गांव खोड का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना एनआईटी के वर्ष 2000 के आभुषण,रुपए औ अन्य सामान लूट के मामले में भिवाडी के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी बिजेन्द्र व अन्य के साथ मिलकर लूट की वारदात को अनजाम दिया था। जिसमें आरोपी को 7 साल की सजा हुई थी। आरोपी ने करीब 3 साल की सजा कटने पर माननीय हाईकोर्ट से जमानत पर आया था। जिसके बाद आरोपी लगातार 20 साल से फरार चल रहा था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!