प्रजातंत्र में जनता ही जनार्दन, मोहना रैली में जेजेपी वर्कर दिखाएं संगठन की ताकत : अजय चौटाला

  • ‘मिशन-2024’ के लिए बूथ स्तर पर कार्य करें पार्टी कार्यकर्ता – जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रजातंत्र में जनता ही जनार्दन होती है। अजय चौटाला ने कहा कि जन शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति होती है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता 30 जुलाई को फरीदाबाद लोकसभा की मोहना में होने वाली जेजेपी की रैली में संगठन की क्षमता को दिखाने का काम करें। वे पृथला हलके के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को मोहना रैली का न्यौता दिया।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनत के दम पर जेजेपी के हर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया है। उन्होंने कहा कि हर कार्यक्रम में पार्टी ने अपने संगठन की ताकत दिखाई है। अजय चौटाला ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मोहना रैली में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोगों की बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी होगी और रैली ऐतिहासिक होगी।

डॉ. अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर अनुभवी टीमें खड़ी करें, इसके लिए हर बूथ पर एक सखी और एक योद्धा जैसे कार्यक्रमों को गति दें ताकि आगामी चुनावों में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़े और हमारा मिशन-2024 पूरा हो।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कैली, प्याला, गदपुरी, पृथला, सहराला, अलावलपुर व डीग में जनसभाओ को संबोधित किया। डॉ अजय सिंह चौटाला ने लोगों को बताया कि जेजेपी किस तरह गठबंधन सरकार में रहकर प्रदेश के हित के लिए कार्य कर रही हैं। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और कामों से अवगत कराया। डॉ अजय चौटाला ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया वह समस्याओं और दिये गए कामों को करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

रैली की तैयारियों को लेकर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि पार्टी 30 जुलाई को मोहना में होने वाली रैली में ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सोनीपत लोकसभा में सफल नवसंकल्प रैली करके दिखाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसी और प्रतिस्पर्धा ना करते अपने नए रिकॉर्ड कायम करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, नलिन हुड्डा, हरमीत कौर, राजेश भाटिया, अमर दलाल, उमेश भाटी, हाजी करामत अली, सीमा सटोरिया, माणिक मोहन शर्मा, कृष्णा कपासिया, हरिराम किराड, डॉ एसपी सिंह, संजय तंवर, जगमोहन तेवतिया, इंद्रदेव महाशय, सागर बडगूजर, संजय डिंडे सरपंच, नीरज तंवर सरपंच, मास्टर रंजीत तंवर, सूरज चौहान, प्रेम कृष्ण आर्य, प्रेम धनखड़, गजेंद्र भड़ाना,संदीप कपासिया, बल्ली ठाकुर,सचिन कौशिक, नेपाल दूधौला, सुनील डिंडे सहराला, मोहित शर्मा अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!