हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत थाना प्रबंधक सेक्टर-17 ने वाईएमसीए स्पोर्ट कंपलेक्स सेक्टर-17 खेल प्रतियोगिता व नुक्कड़ सभा के माध्यम से आमजन को नशे के प्रति किया जागरूक

फरीदाबाद : हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत थाना प्रबंधक सेक्टर-17 तथा उनकी की टीम के द्वारा वाईएमसीए स्पोर्ट कंपलेक्स सेक्टर-17 में फुटबॉल मैच व नुक्कड़ सभा के माध्यम से आमजन को नशे के प्रति जागरूक किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत थाना सेक्टर-17 की टीम आज आमजन को जागरूक करने के लिए वाईएमसीए स्पोर्ट कंपलेक्स सेक्टर-17 में फुटबॉल मैच प्रतियोगिता एवरेस्ट टीम के कोच नासिर हुसैन व YMCA टीम के कोच राजेन्द्र सिंह की टीमो के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन कराया गया और इस मुहिम के दौरान नोजवान युवाओ को समाज मे नशा से होने वाले दुषप्रभाव, नशा से होने वाली हानि के बारे जागरुक किया गया युवाओं को साइबर अपराध, डायल-112 की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने युवाओं को नशे के चंगुल से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

पुलिस टीम द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से भी आमजन को नशे के दुष्प्रभाव तथा उससे बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही जागरूकता अभियान का समापन किया गया जिसपर सभी युवाओं ने पुलिस टीम द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!