लखन सिंगला फरीदाबाद 89 से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

फरीदाबाद : लखन सिंगला को फरीदाबाद 89 से कांग्रेस से उम्मीदवार घोषित कर फिर से मौका दिया गया है। कांग्रेस की टिकट मिलने की खुशी में लखन सिंगला को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

लखन सिंगला ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव हेतु फरीदाबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत दीपेन्द्र हुड्डा सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद अर्पित करता हूँ। साथ ही साथ मेरे फरीदाबाद परिवार को भी बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे अपने समर्थन और आशीर्वाद से इस काबिल बनाया। आपका साथ मुझे ताकत देता है। मुझे पूरी आशा है कि हम सब मिलकर इतिहास रचेंगे और फरीदाबाद के विकास के लिए नये आयाम स्थापित करेंगे।

वहीं नितिन सिंगला ने कहा कि आपके स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद की आकांक्षा और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ लखन सिंगला को फरीदाबाद विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया



