शुक्रवार, 4 को नियमित खुलेंगे सभी स्कूल

फरीदाबाद, 3 अक्टूबर ; हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार, 5 अक्टूबर को मतदान दिवस पर जिला फरीदाबाद के सभी राजकीय, गैर राजकीय व निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा जबकि शुक्रवार, 4 अक्टूबर को जिला में सभी विद्यालय नियमित रूप से खुले रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से अमल में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार, 4 अक्टूबर को सभी राजकीय, गैर राजकीय व निजी विद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाएं लगेंगी और कोई अवकाश शुक्रवार को विद्यालयों में नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!