लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि). फरीदाबाद द्वारा अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 120वां जन्मदिवस मनाया गया

फरीदाबाद : लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि). फरीदाबाद द्वारा अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 120वां जन्मदिवस समिति कार्यालय सैक्टर-50 डबुआ कालोनी में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चन्द्र पाठक ने की। जबकि कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, महामंत्री मनोज बालियान, जेडीयू नेता सचिन तंवर, सम्पतसिंह लोधी गुरूग्राम, चोबसिंह लोधी, लाखनसिंह लोधी, रूपसिंह लोधी ने किया।

समिति संस्थापक-महासचिव लाखनसिंह लोधी ने बताया कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का जन्म 3 मई 1903 को उन्नाव जिले के ग्राम चंद्रिकाखेडा़ फतेहपुर चौरासी में श्रीराम रतन सिंह लोधी राजपूत कृषक जमींदार परिवार में हुआ था, उस समय देश की आजादी के लिए सभी क्रांतिकारी प्रयासरत थे। झण्डा सत्याग्रह आन्दोलनकारी 23 अगस्त 1935 को लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में झण्डा फहराना चाहते थे। उन्नाव जिले के आसपास क्षेत्र से कई जत्थे पार्क की ओर गए परन्तु अंग्रेजों ने किसी को भी सफल नहीं होने दिया।

गुलाब सिंह लोधी अपने खेत में हल चला रहे थे, बैलों को वहीं छोड़ कर हाथ में पैना (एक लकड़ी) लेकर जत्थे में शामिल हो गए पार्क के पास पहुंचकर वे किसी प्रकार अंग्रेजी पुलिस प्रशासन की नजर बचाकर पार्क में खड़े पेड़ पर चढ़ गए और अपने कपड़ों में छिपाकर लाए गए झण्डे को पैना में लगाकर पेड़ पर झण्डा फहराकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम, महात्मा गान्धी की जय का उद्घोष करने लगे, अंग्रेज अधिकारियों ने देखा कि इतना सख्त पहरा होने पर भी किसी ने झण्डा फहरा दिया है उन्होंने तुरंत गोली चलाने का आदेश दिया और कई गोलियां पेड़ पर चढ़े गुलाब सिंह लोधी को लगीं वे पेड़ से नीचे गिर पड़े। 23 अगस्त 1935 को क्रांतिवीर गुलाब सिंह लोधी देश की आजादी के लिए तिरंगा फहराते हुए बलिदान हो गए।

इस अवसर पर नंदकिशोर लोधी, गीता शर्मा, मनीषा चौधरी, सुलेखा त्यागी, राजकुमार यादव, आशा लोधी, दीपक यादव, होती लाल लोधी, शीशपाल शास्त्री, ओमप्रकाश लोधी, सुरेश चन्द लोधी, शिवनाथ लोधी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!