लोहड़ी भाईचारे का ऐतिहासिक त्यौहार : वासुदेव अरोड़ा

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : 7-10 की मार्केट में लोहड़ी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान वासुदेव अरोड़ा ने शिरकत की और लोहड़ी को अग्नि देकर पर्व की लोगों को मुबारकबाद दी।

इस मौके पर वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति हमारी संस्कृति का प्रतीक है और इस त्योहार से हमें भाईचारे को मजबूत करने की शक्ति मिलती है उन्होंने कहा की लोहड़ी के बाद ही ठंड में भी गिरावट आने लग जाती है और यह त्यौहार इसलिए भी ज्यादा ऐतिहासिक है क्योंकि इस समय राबी की फैसले अपने पूरे यौवन पर होती है किसान उन्हें देखकर प्रसन्न हो जाता है। इस मौके पर इस मौके पर डीडी शर्मा, वैभव ठाकुर, राजकुमार ग्रोवर, टीकम सिंह, त्रिलोक गुलियानी,जय अग्रवाल, गुलशन भाटिया के साथ सैकड़ो लोगों ने लोहड़ी पर्व पर एक दूसरे को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!