भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम 7 मई को

फरीदाबाद : ऊं श्री ब्राह्मण समाज फरीदाबाद की एक आवश्यक बैठक डबुआ कालोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 7 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रधान विनोद कुमार भारद्वाज ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कार्यक्रम में जिम्मेवारी सौंपी।
इस अवसर पर महासचिव अवधेश ओझा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन डबुआ कालोनी स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन में किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक नीरज शर्मा, सीमा त्रिखा, पूर्व चेयरमैन अजय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, समाजसेवी वेदराम शर्मा, जजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द भारद्वाज मौजूद रहेगें।

वहीं बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार दिए जाएगें। इस बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष सुभाष सौनक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुबीर प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार पाठक, उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा,संगठन मंत्री रामनिवास कौशिक, राम कुमार शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा, याशिका शर्मा, मुकेश शर्मा, सचिदानन्द पाण्डे, गिर्राज भारद्वाज, डा. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।



