अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा “सुपोषित माँ” अभियान योजना शुरू

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा कुपोषण से मुक्ति हेतु FRU सेक्टर-30 सेंटर पर “सुपोषित माँ” अभियान योजना शुरू की ! इस अभियान के पहले चरण में 300 गर्भवती महिलाओं में से प्रत्येक को महीने में दो बार 7 किग्रा. संतुलित आहार की एक किट प्रदान की जाएगी। इस किट में गेहूं, चना, मक्काऔर बाजरे का आटा, गुड़, दलिया, दाल, बड़ी सोयाबीन, घी,मूंगफली, भुने हुए चने, खजूरऔर चावल शामिल होंगे। किट वितरण वाले दिन गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन दिया जाएगा, साथ ही जच्चे-बच्चे की स्वास्थ्य चिकित्सा जाँच, रक्त, दवा, प्रसव सहित अन्यबातों का ध्यान रखा जाएगा। सुपोषित माँ अभियान में एक परिवार से एक गर्भवती महिला को शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री माननीय कृष्ण पाल गुर्जर के सानिध्य में हुआ! विधायक सीमा त्रिखा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रही! प्रधानमंत्री की कुपोषण मुक्त भारत के सपने को पूरा करने में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के इस प्रयास की प्रशंसा की। स्वागत अध्यक्ष अंकिता जी ने इस कार्यक्रम को पूर्ण सफलता की कामना करते हुए आपने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया! E N प्रसाद ने बताया की इस कार्यक्रम के लिए आगे भी CSR फण्ड चालू रखेंगे। अवसर पर सेवा ट्रस्ट ने 30 TB (तपेदिक ) से पीड़ित को भी उपचार के दौरान सुपोषित आहार की किट देने का संकल्प लिया और उसे शुरू भी कर दिया।

इसयोजना का शुभारम्भ मेसर्स क्रिलोस्कर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पीतांबरा ग्रेनाइटस प्राइवेट लिमिटेड ,ABM इंटरनेशनल लिमिंटेड ,बागला ग्रुप ऑफ कम्पनीज के CSR Fund से प्राप्त धन राशि से शुरू किया गया है चलकर कुछ और दानदाताओके इसमें जुड़ने की सम्भावना है. इस कार्यक्रम के संयोजन में सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल आगीवाल , सचिव , श्रवण मिमानी , श्रीमतीनीतू भूतड़ा, श्रीमती आशु झंवर , सह -संयोजक सुश्री श्वेता आगीवाल उपाध्यक्ष डॉ. अरुण माहेश्वरी, डी के महेश्वरी, पुष्पा झंवर,दिलीप जाजू , महेश गट्टानी , राम कुमार राठी , रमेश झंवर , मोहित झंवर, विमल माहेश्वरी, मनमोहन सोमानी डॉ. अरुण माहेश्वरी , विमल खंडेलवाल ,वेद प्रकाश,नंदू झंवर, नवरतन बियानी एवं माहेश्वरी समाज, स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ विनय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रिचा बत्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ गजराज एसएमओ डॉक्टर ज्योति शर्मा, आशा कोऑर्डिनेटर उर्मिला शर्मा के सभी आदि ने अपना भरपूर योगदान दिया , उद्देश्य तथा लाभ:सुपोषित माँ अभियान हमारी भावी पीढ़ियों को स्वस्थ बनाए रखने का एक विशेषअभियान है। सुपोषित माँ अभियान” देश में गर्भवती महिलाओं के लिये लाभकारी सिद्ध होगा। इसका लक्ष्य गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों का पर्याप्तपोषण और उनका संपूर्ण विकास सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!