‘मन की बात’ कार्यक्रम से राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा की मिलती है, प्रेरणा : पंकज रामपाल
‘मन की बात’ से जनता को मिलती है नई - नई जानकारियां व होता है ऊर्जा का संचार : पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद जिले के 877 बूथों पर सुना गया “मन की बात” का 125 वां एपिसोड
फरीदाबाद : भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल जन-जन से संवाद का माध्यम है, बल्कि इससे राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है । ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जनता को नई – नई जानकारियाँ मिलती हैं नवीन ऊर्जा का संचार होता है । यह कार्यक्रम जनभावनाओं का प्रतिबिंब बन चुका है और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करता है। मोदी जी देश के कोने कोने से प्रेरणादायक संघर्ष की गाथाओं को जनता के सामने लाकर देश की जनता को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर प्रेरित करते हैं ।
” फरीदाबाद विधानसभा 89 क्षेत्र के बूथ संख्या 178 पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय “अटल कमल” में भाजपा जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 125 वें एपिसोड में मोदी जी के प्रेरणादायक विचारों का श्रवण किया। इस अवसर पर फरीदाबाद जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, मन की बात जिला संयोजक अरुणिमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, विक्रम सिंह अरुआ, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर,डॉ अनुराधा डीगवाल, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना, जिला प्रवक्ता आभाष अग्रवाल, सचिन गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, मास्टर हाकिम सिंह, माधव रावत आदि भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे । भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने फरीदाबाद विधानसभा के बूथ नम्बर 137 पर स्थित अपने निवास पर मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को अपने परिजनों के साथ सुना ।
श्री रामपाल ने बताया कि फरीदाबाद जिले के सभी 877 बूथों पर भाजपा के जनप्रतिनिधि —केंद्रीय मंत्री एवं सांसद चौ. कृष्णपाल गुर्जर, मंत्री गण एवं विधायक गण, पार्षदों, सरपंचों और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर एकत्र होकर कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।
श्री रामपाल ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125 वें एपिसोड में मोदी जी ने प्राकृतिक आपदाओं में आधुनिक तकनीक और संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने पर प्रकाश डाला जिससे हजारों लोगों की जिंदगी बचाने में मदद की। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण विषयों ‘वोकल फॉर लोकल’, श्रीनगर में खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, लेक्स फ्रीडमैन के साथ अपने पॉडकास्ट, हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने आदि पर भी प्रकाश डाला। श्री मोदी जी ने बताया कि विश्व में रामायण और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ रहा है, उन्होंने कनाडा में भगवान श्री राम की 51 फुट की प्रतिमा का अनावरण का जिक्र भी किया ।



