इंडस्ट्रीज की समस्याओं के विषय में जिला श्रम आयुक्त फरीदाबाद से मैनुफक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद ने बैठक की

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : एमएएफ के डेलिगेशन ने जिला श्रम आयुक्त के कार्यालय में बैठक की। महासचिव रमणीक प्रभाकर ने इंडस्ट्रीज की समसमस्यों को अजय पाल डूडी , जिला श्रम आयुक्त, फरीदाबाद व सुश्री कामना, अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा की भिन्न डिपार्टमेंट से नित नए नियम और सुविधा के आभाव में उद्योग चलाना बहुत ही कठिन कार्य हो गया है। हम आपके समक्ष अपनी एसोसिएशन के मेंबर्स की तरफ से निवेदन करते है की वह हमारा पूर्व की भांति सहयोग करे।

कोषाध्यक्ष ऋषि त्यागी ने बताया कि कोविड के बाद से उद्योग अभी तक पूर्ण रूप से संभले नहीं है। इंडस्ट्री लगभग सभी प्रोटोकॉल से कार्य करने की कोशिश करती है और समय-समय पर श्रमिको को ट्रेनिंग्स देने का कार्य भी करती है। साथ ही उनकी हर संभव सुविधाओं का ध्यान रखती है। उन्होंने ने कहा सरकार के सहयोग से ही कार्य सफल होते है और आगे भी सरकार का सहयोग मिलता रहे ऐसा हमारा निवेदन है।

सुश्री कामना, अस्सिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने उद्योगों के लिए विभिन्न जानकारियाँ दी और श्रमिकों के अधिकार व उद्योगों के अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने नियमो को पालन करने की आवश्यक जानकारियां दी व उद्योगों और श्रमिकों के परस्पर मेल हेतु सुझाव दिए।

अजय पाल डूडी , जिला श्रम आयुक्त, फरीदाबाद ने वर्तालाप को संयमपूर्वक सुना और आश्वासन दिया की लेबर डिपार्टमेंट इंडस्ट्रीज का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री अपने रूल्स फॉलो करे व नियमित अपडेट करती रही। उन्होंने कहा की श्रम विभाग श्रमिकों की शिकायतों व उद्योगो की शिकयतो की बारीकी से जाँच करता है व तुरंत प्रभाव से कार्य करता है। श्रम विभाग को नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच सामंजस्य पूर्ण सम्बन्ध सुनिश्चित करके औद्योगिक और वाणिज्यक गतिविधियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

एमएएफ के प्रधान सुखदेव सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमे समय दिया और इंडस्ट्री दिक्क्तों को धैर्यपूर्वक सुना व समाधान दिया उसके लिया आपका धन्यवाद। बैठक में पुष्पिंदर, सचदेवा, निशांत त्यागी, राजीव मारवाह, राकेश राठौर, अनिल कालरा व अन्य एमएएफ के उद्योगपति शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!