मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक स्थित पार्क में पहुंची और पार्क का निरीक्षण किया

फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने अपने निरीक्षण के दौरान कई वार्डों का दौरा किया

फरीदाबाद, 8 अप्रैल। फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने अपने निरीक्षण के दौरान कई वार्डों का दौरा किया। जिसमें वह सबसे पहले बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो-तीन नंबर चौक पर स्थित अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक स्थित पार्क में पहुंची और पार्क का निरीक्षण किया। इस मौके पर पार्क की केयरटेकर संस्था लोधी राजपूत जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का बुक्के देकर स्वागत किया।

इस दौरान पार्क में समस्याओं को लेकर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति के संस्थापक महासचिव लाखन सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी व सदस्यों ने मेयर जोशी के सामने समस्याएं रखी ओर बताया की यहां पर लगाए गए अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक के बोर्ड पुराने और खराब हो चुके है। इन बोर्ड को हटवाकर स्टील के नए बोर्ड लगवाने के अलावा उनका स्थान ऐसी जगह लगाने की मांग की है जहां से आने जाने वाले लोगों को अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक के बोर्ड साफ -साफ दिखाई दे ताकि सभी को यह पता चल सके की। इस चौक का नाम दो तीन का चौक नहीं बल्कि अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक है।

वहीं मेयर साहिब को आगे समस्याओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि इस चौक पर न तो लाइट है और जिसके कारण आसाजिक तत्व अंधेरे का फायदा उठाकर यह शराब पीते है और पार्क में लोहे का सामान आदि भी चोरी करते हैं जिसके लिए लाइट लगवाने की मांग की गई। वहीं उन्होंने कहा की पार्क के चारों तरफ बारिश के कारण जलभराव हो जाता है, इस जल भराव की निकासी की सुविधा की जाए। वहीं लंबे समय से अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा का अनावरण लंबे लंबित पड़ा है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से समय दिलवाया जाए। इसके अलावा पार्क में नगर निगम द्वारा पेड़ों की छटाई के अलावा साफ सुथरा रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की गई।

वहीं मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा की वह यहां पहली बार जरूर पहुंची है लेकिन यहां की समस्याओं के बारे में उन्हें पता है और जो भी यहां मूलभूत समस्याएं है। उन्हें जल्द पूरा किया जायेगा और अमर शहीद महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की मूर्ति के अनावरण के लिए भी सीएम नायब सिंह सैनी जी से वह निजी तौर पर बात कर समय दिलवाएगी। साथ ही सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करवाया जाएगा। इसके बाद वह 60 फुट रोड़ पर भी पहुंची और विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर लाखन सिंह लोधी, रूपसिंह लोधी, धर्मपाल सिंह लोधी, शीशपाल शास्त्री, राजेश शर्मा, लक्ष्मेन्द्र सिंह लोधी, बलराम लोधी, ओमकार सिंह राजपूत, जागेश्वर राजपूत, रामगोपाल लोधी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!