मनरेगा केवल योजना नहीं, गांवों की रोजी-रोटी की रीढ़ है : बलजीत कौशिक

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि काम, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अधिकार है मनरेगा इसे कमजोर नहीं और मजबूत करना होगा, ताकि हर हाथ को काम, हर घर को सम्मान मिले !

फरीदाबाद : मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में सभी कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप सेक्टर-12 से पैदल मार्च निकालकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उपायुक्त की अनुपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन फरीदाबाद के एसडीएम अमित कुमार को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा कि जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक रोजगार गारंटी योजना थी, जिसने गांव के मजदूर, किसान और गरीब परिवारों को सम्मान के साथ काम करने का अधिकार दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आज इस अधिकार को समाप्त कर ग्रामीण भारत की कमर तोडऩे की साजिश कर रही है। श्री कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों के हक की इस लड़ाई को सडक़ से संसद तक पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। मनरेगा बचेगा, तभी गांव बचेगा, संघर्ष जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों, किसानों, मजदूरों के हकों के लिए संघर्ष करती आई है लेकिन भाजपा की सरकार उन नीतियों को खत्म करने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सवाल नाम बदलने का नहीं है, सवाल यह है कि भाजपा की सरकार उन मनरेगा के अधिनियम को बदल रही है जिसके तहत गांवों के मजदूरों को मजदूरी मिलती थी, लेकिन अब नए नियम के अनुसार अब रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। पूर्व की यूपीए की सरकार में पहले 90 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार से दिया जाता था लेकिन आज यह रेसो कम करके 60-40 का कर दिया है। इस अधिनियम से उन राज्यों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा जहां की अर्थव्यवस्था पहले से ही कमजोर है।

जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार नए नियमों को नहीं बदलेगी तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष सडक़ से लेकर संसद तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक रावल, पूर्व जिला महासचिव संजय सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेनू चौहान, वेद प्रकाश यादव, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोऑर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, पूर्व प्रदेश महासचिव चुन्नू राजपूत, डॉ सौरभ शर्मा, सुनीता फागना, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के संयोजक सुरेश बेनीवाल, विकास फागना, नरेश शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, प्रवीण शर्मा, वेदराम शर्मा, मंगतराम शर्मा, राजकुमार यादव, मनोज भाटी, अजीत भाटी, हातिम अधाना, राहुल नागर, मोसिन खान, उस्मान, नदीम सलमानी, शैलेंद्र हब्बन खान, शैलेंद्र यूनिस मौहम्मद, मनीष बौद्ध, जुबेर खान, साहिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!