मोदी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलती है : विपुल गोयल पूर्व मंत्री

बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में नाहर सिंह स्मारक समिति द्वारा बल्लभगढ़ रियासत के वीर योद्धा राजा नाहर सिंह की अष्ठधातु प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसमें अनेक राजनैतिक हस्तीयों ने शिरकत की। इससे पहले इसी माह में भारतीय जाट समाज द्वारा बल्लभगढ़ के ही राजा नाहर सिंह महल में भी एक प्रतिमा का अनावरण किया गया।

इस मौके पर पहुँचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले राजा नाहर सिंह की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वललन किया और सभी जाट समाज खाप का धन्यवाद करते हुए समिति कों सफल कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा की महापुरुषों की विरासत को संभालना बहुत ही जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों कों उनके त्याग और समर्पण की याद दिलाई जा सके।

इस मौके पर पहुँचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने राजा नाहर सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत भी किया और इससे पहले पूर्व मंत्री विपुल गोयल का समिति के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी बाँधकर स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की मोदी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलती है फिर वो बेशक़ हमारी हिन्दू संस्कृति की धरोहर हों या हमारे आस्था के केंद्र हों इन सभी कों मोदी सरकार ने जीर्णोद्धार करने का काम किया है। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर मूर्ति स्थापना में जिन्होंने भी सहयोग किया उन सभी का धन्यवाद भी किया।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच से कहा की 1857 की क्रांति में जिस तरह राजा नाहर सिंह ने अंग्रेजों को दिल्ली में घुसने तक नहीं दिया था ठीक उसी प्रकार आज भी जाट रेजिमेंट ज़ब 23 बटालियनों के साथ निकलती हैं तब दुश्मन भी थर थर काम्पते हैं और आज दुश्मन माँ भारती की तरफ आँख उठाकर भी नहीं देख सकता।

इस मौके पर विपुल गोयल ने सभी से आह्वान भी किया की राजा नाहर सिंह महल तो शहीदों की वीर गाथा स्वयं कहता ही हैं और आज दशहरा मैदान में लग रही विशालकाय प्रतिमा भी पुरे एनसीआर को उनकी शहादत की याद दिलाएगी। विपुल गोयल ने कहा की हम सब अगर एक छोटी बुकलेट शहीदों की शहादत पर छपवाए और उनके आज़ादी में दिए योगदान कों आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाए तो वीरो कों एक सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।

इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी, केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, राजेश नागर विधायक तिगांव, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, टिपर चंद शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, शारदा राठौर पूर्व विधायक बल्लभगढ़ सहित कई विधायक और पूर्व विधायक सहित इलाके के पंच भी मोजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!