आगामी 20 दिसंबर को नई पेंशन योजना से संबंधित एनपीएस अपडेशन कैंप का होगा आयोजन: संजय छौंकर

- कैम्प का आयोजन जिला खजाना कार्यालय में किया जाएगा
फरीदाबाद, 16 दिसंबर। जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह छौंकर ने बताया कि जिला खजाना कार्यालय फरीदाबाद में नई पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले जिला के सभी राज्य कर्मचारियों के लिए आगामी 20 दिसंबर, मंगलवार को एनपीएस अपडेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कैम्प में जिले के सभी डीडीओ अपने अधीनस्थ एनपीएस कर्मचारियों का ब्यौरा जैसे कि नॉमिनेशन डिटेल, बैंक डिटेल, पैन कार्ड डिटेल, ईमेल व मोबाइल नं० को खजाना कार्यालय में जमा करवाएं जिससे उनके द्वारा उपलब्ध कराया गया रिकार्ड कर्मचारियों के एनपीएस खाते में अपडेट कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को एनपीएस खाते में कर्मचारी व सरकार द्वारा जमा की गई राशि की स्टेटमेंट उनके मोबाइल व ई-मेल पर प्राप्त हो जाएगी।



