भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह नांदल के जन्मदिवस पर ट्रस्ट ने गरीब बच्चों को वस्त्र वितरित किए

फरीदाबाद 29 अक्टूबर (मनीष शर्मा) : भारती चेरिटेबल ट्रस्ट ने संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह नांदल का जन्मदिवस एक अनोखे तरीके से मनाया। उनके जन्मदिवस पर नंगला ग्राम की झुग्गी बस्ती में रह रहे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं व नौजवानों को कपड़े, साड़ी, सुट-सलवार, पेट-कमीज़, स्वेटर, जैकेट, टोपे आदि वितरण किये गए।

सभी के सहयोग के अलावा विशेष रूप से डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह नांदल के साथ धारा सिंह नांदल, प्राधन मामचंद भडाना, प्रधान गोपाल शर्मा, चिराग अग्रवाल, किशन कुमार मिश्रा, शुभम नांदल, जितेंद्र शर्मा, विनोद भाटी, डॉक्टर मदनपाल रावत, चमनलाल, गोलू व प्रियांशु साथ रहे। डॉक्टर नांदल अपने हर समाजसेवी कार्यो में संतो का आशीर्वाद व संतो को संग लेकर चलते है।

वह समाजसेवा के कामों में बढ़-चढक़र भाग लेते हैं और कई वर्षों से निरंतर लगे हुए हैं। वह समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प, स्वास्थ्य जांच शिविर, गरीबों को भोजन वितरण व अन्य कई समाजसेवा के कार्य करते चले आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!