सिखों के पांचवें गुरू अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर छबील लगाकर मीठा जल वितरित किया गया

फरीदाबाद, 30 मई। सिखों के पांचवें गुरू अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर एन.एच. एक स्थित जे ब्लॉक के निवासियों ने छबील लगाकर मीठा जल वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना कोतवाली के प्रभारी मनजीत सिंह, विनीत कुमार, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल, एडवोकेट विजय यादव, जल सेवा में जय हिन्द सेवा दल से राजू बजाज, लक्ष्मण खन्ना, अजय शेरगिल, संजय पंडि़त, अरविन्द सिंह, आयाराम अरोड़ा, मनोज शर्मा, कुलदीप शर्मा, यश चौहान, मोनू, ओम प्रकाश छाबड़ा, ब्रिजेश ग्रोवर, सतबीर उर्फ गोलू सहित अन्य सेवादारों आने-जाने वाले लोगों को जल वितरण किया।



