पहलवान ने आत्महत्या की

नयी दिल्ली, 6 जुलाई : दिल्ली के बिंदापुर में एक पहलवान ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पहलवान शुभम (25) ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इस घातक कदम के लिए पारिवारिक कारणों को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मध्यरात्रि में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने जहर खा लिया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित अपनी ससुराल में था और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहलवान द्वारा फेसबुक पर साझा किए गए कथित वीडियो को लेकर भी जांच चल रही है।



