अवैध शराब सहित आरोपी को पुलिस चौकी ग्रीनफील्ड ने किया गिरफ्तार, 58 बोतल शराब अंग्रेजी बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब पर धर-पकड़ जारी है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी ग्रीनफील्ड की टीम ने 58 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी अभिषेक सिन्हा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी ग्रीनफील्ड की टीम 25 फरवरी को गस्त पर थी गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक गाड़ी अवैध शराब सहित अनंगपुर चौक की तरफ से आ रही है जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई । इस दौरान आरोपी अभिषेक को गाड़ी में 58 बोतल शराब अंग्रेजी जिसमे 12 बोतल 100 PIPERS ,12 बोतल RED LABEL , 12 बोतल BALLANTINES ,12 बोतल BLACK DOG ,दो बोतल JAMESON , 6 बोतल DEWARS , एक बोतल IMBUKO व एक बोतल SMIRN OFF VODKA अवैध शराब सहित मौके से काबू किया, जिस पर थाना सूरजकुंड में अवैध शराब संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह निजी काम के लिए बिना लाइसेंस/परमिशन के निर्धारित मात्रा से अधिक शराब लेकर जा रहा था।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!