जवाहर कॉलोनी खंड बी, गली नंबर 3 में कोरोना पॉजिटिव आने पर पूरे एरिया को सील किया

फरीदाबाद 2 मई। जवाहर कॉलोनी खंड बी, गली नंबर 3 में कोरोना पॉजिटिव आने पर वहां के स्थानीय लोगों ने पूरे एरिया को सील किया। इस मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। इस कार्य को करने के लिए आरडब्ल्यूए प्रधान भी उपस्थित रहे।

हाल ही में गली नंबर 3 से कुछ दिन पहले बहुत लोगों को ले जाया गया था लेकिन जब सारे नेगेटिव आए थे और 1 मई की शाम को एकदम एक मरीज पॉजिटिव आया, जिससे पूरी जवाहर कॉलोनी में खतरे का डर बन गया है। वहां के लोगों ने अपनी-अपनी गलियों को बंद कर लिया है ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। वैसे भी फरीदाबाद को रेड जोन में है इसलिए सभी लोग जैसे-तैसे इस बीमारी से बचने के लिए उपाय कर रहे हैं। इसी बीच मौके पर संदीप, सूरज कौशिक, प्रियांशु झा, पिंटू, सनी पंडित, मनोज शर्मा, प्रकाश झा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!