लाडाई-झगडे में स्नैचिंग की वारदात को अनजाम देने वाली महिला आरोपी को थाना एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी नरेन्द्र कादयान के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना एनआईटी प्राभारी सुनीता की टीम ने लाडाई-झगडे में स्नैचिंग की वारदात को अनजाम देने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला का नाम कुसुम है। आरोपी महिला एसजीएम नगर की रहने वाला है। शिकायतकर्ता महिला कुंती देवे ने एक लाडाई-झगडे में स्नैचिंग की वारदात की एक शिकायात थाना एनआईटी में दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर नियामानुसार कार्रवाई की थी। जिसमें पुलिस टीम ने वारदात में फोन स्नैचिंग करने वाली महिला को एनआईटी एरिया से गिरफ्तार किया है। मामलें में मोबाईल फोन पहले ही बरामद किया जा चुका है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!