प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो द्वारा रेडियो महारानी एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के सहयोग से रोज़ गार्डन में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई एवं पोधारोपण का कार्य किया गया

फरीदाबाद : सफाई एवं पोधारोपण की मुहीम रोज़ गार्डन में प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो द्वारा रेडियो महारानी एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के सहयोग से चलाई गई! प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो द्वारा सबसे पहले एक डांस वर्कशॉप का रोज़ गार्डन में आयोजन किया गया जिसमे सभी बच्चो ने एवं बच्चो के माता पिता ने भी ने भाग लिया! सभी ने अलग अलग गानों पर डांस किया!

डांस वर्कशॉप के बाद पोधारोपण की मुहीम रोज़ गार्डन में चलाई गई जिसमे तरह तरह के पोधे रोज़ गार्डन में लगाए गए !

पोधारोपण के बाद सभी ने मिलकर स्वछता का अभियान पुरे रोज़ गार्डन में चलाया जिसमे सभी ने पुरें गार्डन में पोलीथिन एवं बाकी कचरा एक बैग में इक्कठा किया एवं सभी लोगो को अपने आस पास सफाई रखने का भी सन्देश दिया!

इस अभियान में प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो से अक्षय पांचाल, लक्की बरार, रमा कांत गुप्ता, रेडियो महारानी से अलोक अग्रवाल, अमित भाटिया एव आर.जे. मोनिक एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल से अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल, रोहित पांचाल, तेजस पांचाल उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!