जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने महिला जजों व अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि डिस्ट्रिक्ट जज (फैमिली कोर्ट) कुमुद गुगलानी, यशिका यादव , जास्मिन शर्मा, अनुराधा, प्रियंका जैन, आकृति वर्मा, रूपम व सीमा दलाल महिला जज, तहसीलदार नेहा सिंह व दीदी बी.के. मधु, सैन्टल इंचार्ज ब्रह्मकुमारीज सैक्टर-46 फरीदाबाद उपस्थित रहे।
आई हुई सभी महिला अतिथियों का जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान के.पी. तेवतिया, बार काउंसिल पंजाब एण्ड हरियाणा चण्डीगढ़ पूर्व चेयरमैन ओ.पी. शर्मा , जनरल सैके्रट्ररी सन्दीप पाराशर, नोमिनेट वाईस प्रैसिडैण्ट श्रीमति अनिल कुमारी द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बार काउंसिल पंजाब एण्ड हरियाणा चण्डीगढ़ पूर्व चेयरमैन ओ.पी. शर्मा ने बताया कि महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा हमारा कर्तव्य है एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सभी महिलाओं को उचित सम्मान दिलाया जाएगा।
बार एसोसिएशन के प्रधान के.पी. तेवतिया ने कार्यक्रम में उपहार के रूप में सभी नए महिला अधिवक्ताओं के नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की घोषणा की व भविष्य में महिलाओं की हर सम्भव सहायता करने की शपथ ली।
एसोसिएशन जनरल सैक्रेट्ररी सन्दीप पाराशर ने बताया कि महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए भविष्य बार एसोसिएशन द्वारा एक नि:शुल्क सैल्फ डिफैन्स कैम्प का आयोजन करवाया जाएगा।
इस आयोजन में लगभग 300 महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया, जिसमें रंजना शर्मा, शशी मिश्रा, दीक्षा मल्होत्रा त्रिखा, ज्योति रावत, ललिता यादव, सोनिया माहेश्वरी, हेमलता सिंह, भानू प्रिया, सरिता शर्मा, कमलेश, रेखा शर्मा, रेखा चौधरी, सारिका नागर, पूजा, रमा, हेमलता गोयल, मनप्रीत कौर, सुरेन्द्र खोडि़वाल, डायरैक्टर एस.के.सैल्फ डिफैंस स्कूल, सुशील कुमार यादवए प्रधान एस0के0 सैल्फ डिफैंस स्कूल व प्रेमदत्त भारद्वाज व अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।



