गर्भवती महिलाओं की प्रभावी ट्रेकिंग एवं संस्थागत प्रसव को दे बढ़ावा : डीसी विक्रम सिंह

– डीसी विक्रम की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक

फरीदाबाद, 20 जुलाई। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार गर्भवती महिलाओं की प्रभावी ट्रेकिंग एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें। डीसी विक्रम सिंह लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता कर बैठक जुड़े विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

जिला टास्क फोर्स की बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत होने वाली स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली जन जागरूकता गतिविधिओं की समीक्षा की गई।

डीसी विक्रम सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें और पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मिल कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें। अवैध लिंग जांच में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुखबिर योजना लागू की गई है, इसके अंतर्गत गुप्त तरीके से इस कार्य में लगे लोगों की सूचना देकर रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक मुखबिर, एक मिथ्या ग्राहक, और एक सहायक की टीम मिलकर योजना बनाकर कार्य करती है।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि वे गर्भवती महिलाओं की प्रभावी ट्रेकिंग एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की ओर विशेष कार्य योजना तैयार कर इस क्षेत्र में नवाचार करें। अवैध लिंग जांच व पीएनडीटी नियमों की उलंधना करने वालें सैन्टरों के खिलाफ जिला में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। सभी सैन्टरों को पीएनडीटी एक्ट के अनुसार सारी हिदायतें पूरी करनी होंगी। पीएनडीटी एक्ट के अनुसार नए अल्ट्रासाउंड खोले जा सकते हैं और पुराने अल्ट्रासाउंड का नवीनीकरण किया जा सकता है।

बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बङखल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीएमओ डॉ विनय गुप्ता, एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका, डॉ मानसिंह, डॉ राखी, डॉ मंजू, मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य गणमान्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!